धनबाद। कुसुम बिहार निवासी राजेश सिंह की वाइफ निशि सिंह इनर व्हील क्लब धनबाद की प्रसिडेंट बनी है। निवर्तमान अध्यक्ष तृप्ति जैन ने निशि सिंह को पदभार सौंपा। एक जुलाई से नये प्रसिडेंट अपना कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इनर व्हील क्लब के नये प्रसिडेंट निशि सिंह का पदभार ग्रहण सादे समारोह में आयोजन किया गया।

इनर व्हील क्लब के नये सेशन में पोलोमी सिन्हा को उपाध्यक्ष, सोनू जैन के सचिव, गीता दलाल को कैशियर,दीपा गोयल को आईएसओ,बबिता बरनवाल को एडिटर बनाया गया है। 

इनर व्हील क्लब धनबाद की एक्सक्यूटिव कमेंटी में अंजू गंडोत्रा,नीता सिन्हा, सीमा जालान, सिमा प्रिया और मीना सिंह रखा गया है।

क्लब की नयी प्रसिडेंट काफी उर्जावान व सक्रिय हैं। वह समाजसेवा के कार्यों में बढ-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। नयी कमेटी ने क्लब के लिए कई योजना बनायी है। निशि  सिंह जरुरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा प्रयत्नशील रहती है।